5 प्रसूती रोग जिनसे दो-चार होना पड़ता है लगभग हर महिला को - 5 Prasuti Rog Jinse Do Chaar Hona Padta Hai Lagbhag Har Mahila Ko
5 प्रसूती रोग जिनसे दो-चार होना पड़ता है लगभग हर महिला को - 5 Prasuti Rog Jinse Do Chaar Hona Padta Hai Lagbhag Har Mahila Ko जिस तरह महिलाओं का शरीर पुरुषों से भिन्न है उसी तरह महिलाओं के रोग भी पुरुषों से भिन्न हैं। कुछ समय पहले तक महिलाएं निजी समस्या होने पर किसी को बताने में झिझक महसूस करती थीं, लेकिन मौजूदा समय बदल चुका है। अब स्त्री रोगों पर ना केवल खुलकर चर्चा होती है बल्कि महिलाएं खुद भी इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहती हैं और इन मुद्दों पर बिना शरमाये बात करती हैं। आइये आपको बताते हैं महिलाओं में प्रसूति रोग से संबंधित कुछ ऐसी समस्याएं जिनकी जानकारी हर महिला को होना जरूरी है, जिससे महिलाएं समस्या को डर कर छिपाएं नहीं बल्कि इनका उपचार करके स्वस्थ रहें। महिलाओं में आम प्रसूती रोग - Common Gynecological Problems in Women 1- अनियमित माहवारी - Irregular Menstrual Cycle हर महीने मासिक चक्र के दौरान महिलाएं अनफर्टीलाइज एग्स रिलीज करती हैं। इन अंडों की सुरक्षा के लिए (संभव है की फर्टीलाइज हों) एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिससे गर्भाशय के ऊपर...